सोमवार, 22 जून 2020

हिंदु धर्म


 
हिंदु धर्म सबसे प्राचीन धर्म है । पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हिन्दू धर्म 90 हजार वर्ष पुराना बताया जाता है । हिन्दू धर्म में सबसे पहले 9057 ईसा पूर्व, स्वायंभुव मनु हुए, 6673 ईसा पूर्व में वैवस्वत मनु हुए, भगवान श्रीराम जी का जन्म 5114 ईसा पूर्व और श्रीकृष्ण जी का जन्म 3112 ईसा पूर्व बताया जाता हैं । वर्तमान शोध के अनुसार 12 से 15 हजार वर्ष प्राचीन और ज्ञात रूप से लगभग 24 हजार वर्ष पुराना धर्म हिन्दू धर्म को माना जाता हैं । इस तरह हिंदु धर्म विश्व का सबसे पुराना धर्म माना जाता है । 

हिंदु धर्म



सनातन धर्म पृथ्वी के सबसे प्राचीन धर्मों में से एक है, हालाँकि इसके इतिहास के बारे में अनेक विद्वानों के अनेक मत हैं। आधुनिक इतिहासकार हड़प्पा, मेहरगढ़ आदि पुरातात्विक अन्वेषणों के आधार पर इस धर्म का इतिहास कुछ हज़ार वर्ष पुराना मानते हैं। जहाँ भारत (और आधुनिक पाकिस्तानी क्षेत्र) की सिन्धु घाटी सभ्यता में हिन्दू धर्म के कई चिह्न मिलते हैं। इनमें एक अज्ञात मातृदेवी की मूर्तियाँ, भगवान शिव पशुपति जैसे देवता की मुद्राएँ, शिवलिंग, पीपल की पूजा, इत्यादि प्रमुख हैं। इन सब चिजो के मिलने के कारण ही हिंदु धर्म की प्राचीनता के बारे में पता चलता है । इतिहासकारों के एक दृष्टिकोण के अनुसार इस सभ्यता के अन्त के दौरान मध्य एशिया से एक अन्य जाति का आगमन हुआ, जो स्वयं को आर्य कहते थे और संस्कृत नाम की एक हिन्द यूरोपीय भाषा बोलते थे। एक अन्य दृष्टिकोण के अनुसार सिन्धु घाटी सभ्यता के लोग स्वयं ही आर्य थे और उनका मूलस्थान भारत ही था। ये ही लोग आर्यंस कहलाते थे । पशुपालन इनकी जीविका का मुख्य साधन था ।

                  हिंदु धर्म

आर्यों की सभ्यता को वैदिक सभ्यता कहते हैं। पहले दृष्टिकोण के अनुसार लगभग १७०० ईसा पूर्व में आर्य अफ़्ग़ानिस्तान, कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में बस गए। तभी से वो लोग (उनके विद्वान ऋषि) अपने देवताओं को प्रसन्न करने के लिए वैदिक संस्कृत में मन्त्र रचने लगे। पहले चार वेद रचे गए, जिनमें ऋग्वेद प्रथम था। उसके बाद उपनिषद जैसे ग्रन्थ आए। हिन्दू मान्यता के अनुसार वेद, उपनिषद आदि ग्रन्थ अनादि, नित्य हैं, ईश्वर की कृपा से अलग-अलग मन्त्रद्रष्टा ऋषियों को अलग-अलग ग्रन्थों का ज्ञान प्राप्त हुआ जिन्होंने फिर उन्हें लिपिबद्ध किया। बौद्ध और धर्मों के अलग हो जाने के बाद वैदिक धर्म में काफ़ी परिवर्तन आया। नये देवता और नये दर्शन उभरे। इस तरह आधुनिक हिन्दू धर्म का जन्म हुआ। हिंदु धर्म के बारे मे अध्ययन करने से बहुत सारी रोचक बातो के बारे मे पता चलता है । इससे हमे पुरातत्व चिजो के बारे मे जानकारी प्राप्त होती है साथ ही प्राचीन धर्म हिंदु धर्म की विशालता एवम् प्राचीनता के बारे मे पता चलता है । 
                             हम आपको भारत की प्राचीन संस्कृति तथा सभ्यता आदि के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान करते रहेंगे । 



🚩🚩 आपका दिन शुभ एवम् मंगलमय हो 🚩🚩


ध्यान दें :- भारतीय संस्कृति से सम्बंधित अन्य रोचक लेख देखने हेतु निचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे एवम् देखे... 👇👇👇👇



उम्मीद है कि यह पोस्ट आपको अच्छा लगा होगा । भारतीय संस्कृति से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे ब्लॉग के साथ जुड़े रहे तथा अच्छा लगा हो तो कृपया दूसरों के साथ साझा ( शेयर ) भी करें ताकि सभी लोग हमारे भारत की महान प्राचीन संस्कृति से अवगत हो। ब्लॉग या पोस्ट से संबंधित कोई प्रश्न हो या अपनी अनमोल राय देनी हो तो आप टिप्पणी ( कमेंट ) कर सकते है या हमें इस dgg021095@gmail.com ईमेल आईडी से भी संपर्क कर सकते है।

हमारे ब्लॉग के साथ जुडे रहने तथा नये पोस्ट का अपडेट पाने के लिये हमारे सोशल मीडिया माध्यम से जुडे। लिंक निचे दिया गया है उसपर क्लिक करके आप जुड सकते है -




      🙏🙏🙏 धन्यवाद् 🙏🙏🙏




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संस्कृति और इस ब्लॉग से संबंधित कुछ कहने के लिए टिप्पणी कर सकते है ।