सोमवार, 15 जून 2020

धर्म


धर्म


विश्व भर में भारत में धर्मों में विभिन्नता सबसे ज्यादा है, जिनमें कुछ सबसे कट्टर धार्मिक संस्थायें और संस्कृतियाँ शामिल हैं। आज भी धर्म यहाँ के ज़्यादा-से-ज़्यादा लोगों के बीच मुख्य और निश्चित भूमिका निभाता है।
      धर्म भारतीय संस्कृति और भारतीय दर्शन की प्रमुख संकल्पना है। 'धर्म' शब्द का पश्चिमी भाषाओं में किसी समतुल्य शब्द का पाना बहुत कठिन है। साधारण शब्दों में धर्म के बहुत से अर्थ हैं जिनमें से कुछ ये हैं- कर्तव्य, अहिंसा, न्याय, सदाचरण, सद्-गुण आदि। धर्म का शाब्दिक अर्थ होता है, 'धारण करने योग्य'सबसे उचित धारणा, अर्थात जिसे सबको धारण करना चाहिये'। हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई, जैन या बौद्ध आदि धर्म न होकर सम्प्रदाय या समुदाय मात्र हैं। “सम्प्रदाय” एक परम्परा के मानने वालों का समूह है। ऐसा माना जाता है कि धर्म मानव को मानव बनाता है। 
                        भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है। धर्मनिरपेक्षता का अर्थ है कि देश राजनीति या किसी गैर-धार्मिक मामले से धर्म को दूर रखे तथा सरकार धर्म के आधार पर किसी से भी कोई भेदभाव न करे, किसी के धर्म का विरोध करना नहीं है बल्कि सभी को अपने धार्मिक विश्वासों एवं मान्यताओं को पूरी आज़ादी से मानने की छूट देता है,धर्म निरपेक्ष देश में उस व्यक्ति का भी सम्मान होता है जो किसी भी धर्म को नहीं मानता है तथा धर्मनिरपेक्षता के संदर्भ में धर्म, व्यक्ति का नितांत निजी मामला है, जिसमे राज्य तब तक हस्तक्षेप नहीं करता जब तक कि विभिन्न धर्मों की मूल धारणाओं में आपस में टकराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
                  भारत देश में विभिन्न धर्म को मानने वाले लोग निवास करते हैं लेकिन वे सभी एक दूसरे के धर्म का सम्मान भी करते है।यही बातें हमारे भारत देश की सुंदरता को और अधिक बढ़ा देती है। मेरा मानना है कि जिस देश में धर्म के नाम पर मतभेद नहीं होता वह देश बहुत ही सुंदर, अच्छा, स्वच्छ वातावरण वाला होता है ।




🚩🚩 आपका दिन शुभ एवम् मंगलमय हो 🚩🚩


ध्यान दें :- भारतीय संस्कृति से सम्बंधित अन्य रोचक लेख देखने हेतु निचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे एवम् देखे... 👇👇👇👇

" भारत की प्राचीन भारतीय संस्कृति " ब्लॉग के सभी पोस्ट का लिंक



उम्मीद है कि यह पोस्ट आपको अच्छा लगा होगा । भारतीय संस्कृति से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे ब्लॉग के साथ जुड़े रहे तथा अच्छा लगा हो तो कृपया दूसरों के साथ साझा ( शेयर ) भी करें ताकि सभी लोग हमारे भारत की महान प्राचीन संस्कृति से अवगत हो। ब्लॉग या पोस्ट से संबंधित कोई प्रश्न हो या अपनी अनमोल राय देनी हो तो आप टिप्पणी ( कमेंट ) कर सकते है या हमें इस dgg021095@gmail.com ईमेल आईडी से भी संपर्क कर सकते है।

हमारे ब्लॉग के साथ जुडे रहने तथा नये पोस्ट का अपडेट पाने के लिये हमारे सोशल मीडिया माध्यम से जुडे। लिंक निचे दिया गया है उसपर क्लिक करके आप जुड सकते है -





      🙏🙏🙏 धन्यवाद् 🙏🙏🙏



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संस्कृति और इस ब्लॉग से संबंधित कुछ कहने के लिए टिप्पणी कर सकते है ।